फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढे़ बाबू के मेले में प्रसाद चढ़ा मांगी मन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढे़ बाबू के मेले में प्रसाद चढ़ा मांगी मन्नत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/इसलामनगर (सहारनपुर)। इसलामनगर में प्राचीन समय से लगने वाले बूढ़े बाबू के मेले में मजार पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है। इसलामनगर में प्रतिवर्ष बूढ़े बाबू के इस मेले में भारी संख्या में हरियाणा, पंजाब और आस-पास गांव से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन बूढे़ बाबू की मजार पर प्रसाद चढ़ाकर अपनी मन्नत मांगते हैं। सैकड़ों वर्ष से लगने वाले बूढ़े बाबू के मेले के बारे में मान्यता है कि बूढे़ बाबू की मजार पर प्रसाद चढ़ाने और मजार के पास स्थित तालाब में स्नान और मिट्टी का लेप करने से शरीर में होने वाले त्वचा रोग, फोडे़ फुंसी ठीक हो जाते हैं। मेले में बड़े झूलों और सर्कस आदि का बड़ों से लेकर बच्चें लुत्फ उठा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें