पशुशाला में आग से तीन पशु जले
चिलकाना। छप्परनुमा पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन पशु जलकर मर गए। गांव दुमझेडी में भूरा की पशुशाला गांव के बाहरी छोर पर है। सोमवार दोपहर बाद भूरा की पशुशाला में अचानक आग लग गई। तब भूरा अपने घर पर था। पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक भूरा की एक भैंस, एक गाय तथा एक बकरी की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि एक गाय आग से बुरी तरह झुलस गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।