फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उप चुनाव में मृगांका होंगी भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना उप चुनाव में मृगांका होंगी भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्व. बाबू हुकुम सिंह की बेेटी मृगांका कैराना उप चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी होगी। सहारनपुर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मृगांका को बृहस्पतिवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में पेश किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रहे बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद बेटी मृगांका पिता की राजनैतिक विरासत को संभाल रही हैं। कैराना उप चुनाव में मृगांका के प्रत्याशी बनना तय था, मगर अधिकृत रूप से इसका ऐलान होना बाकी था। मृगांका काफी दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटी है। बृहस्पतिवार को कश्यप महर्षि जयंती समारोह में सहारनपुर आए डिप्टी सीएम ने कहा कि हुकुम सिंह ने पार्टी को सींचने का काम किया है। उनके जाने के बाद हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी बेटी को भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजे। मृगांका ने भी हाथ जोड़कर सभी से सहयोग का अनुरोध किया। बता दे कि कैराना लोकसभा में सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभाओं का कुछ हिस्सा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें