फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से बीच सड़क पर उतार दी अवैध खनन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम दरियापुर में शुक्रवार की सुबह अवैध खनन से भरा एक ट्रक फंस गया। काफी देर तक की जद्दोजहद के बाद भी जब ट्रक नहीं निकल पाया तो उन्होंने ट्रक में भरा रेत बीच सड़क पर ही उतार दिया गया। इसे दरियापुर-सोना अर्जुनपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक गांव से दूसरे गांव की ओर जाने के लिए उन्हें दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ा, जो कि उक्त मार्ग की अपेक्षा काफी ज्यादा दूर है। वहीं रोडवेज परिचालक प्रीतम सिंह ने बताया कि हर रोज सुबह गांव से शामली-सहारनपुर के लिए रोडवेज बस चलती है। परंतु मार्ग बाधित होने के कारण उक्त बस का संचालन नहीं हो पाया और ग्रामीणों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें