शेखर ने 21 किमी की दौड़ पूरी की एक घंटा 26 मिनट में
नानौता। क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा स्थित संगम स्थल से गंगोह तक 21 किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन ग्राम प्रधान रमेश सैनी द्वारा किया गया। इस दौड़ में दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ कुआंखेड़ा स्थित संगम से शुरू होकर गंगोह के नानौता बस स्टैंड पर संपन्न हुई। दौड़ में कुआंखेड़ा निवासी शेखर कश्यप पुत्र राजेश कश्यप ने 1 घंटा 26 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दादनपुर निवासी सजेंद्र कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान ने शेखर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महीपाल सिंह, अमन, प्रद्युमन, रवि, धर्मेंद्र, मंगल, उत्तम, बलराज, अनस सहित काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।