फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान कर दो लोगों के जीवन में भर दी रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी सरदार गुरनाम सिंह का निधन होने पर परिजनों ने नेत्रदान कर दो लोगों के जीवन में रोशनी भर दी। रोशनी आई बैंक एवं धर्मार्थ चिकित्सालय चीफ मेडिकल डायरेक्टर डा. एसके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी 65 वर्षीय सरदार गुरनाम सिंह का 26 मार्च को निधन हो गया था। इनके पुत्र तेजवीर सिंह ने रोशनी आई बैंक को इसकी सूचना दी। डा. एसके गुप्ता और डा. अशोक जैन ने आंखों का कार्निया लेकर हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट देहरादून भेज दिया, जहां दो नेत्रहीनों को रोशनी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें