सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी के 10 वें वार्षिक उत्सव पर अखंड रामायण का पाठ कराया गया। रामायण का पाठ हरिद्वार से आए आचार्य गणेश बहुखंडी, आचार्य संतोष इष्टवाल, आचार्य देशबंधु बहुखंडी, आचार्य आशीष, शांतनु जोशी ने किया। श्री बालाजी के संस्थापक अतुल जोशी के सानिध्य में हुए आचार्य बंधुओं ने भजनों की श्रंखला पेश कर माहौल को धर्ममय बना दिया। इस मौके पर नेत्रमणि जोशी, सुबोध मांगलिक, विपिन शर्मा, बबलू, शुभम कौशिक, अरविंद जैन, विवेक गुप्ता, धर्मपाल सिंह, अनिल सैनी, कार्तिक गुलाटी आदि मौजूद रहे।