सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त ग्राम की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाए। विकास भवन आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं एवं सहायक विकास अधिकारी को चरणबद्ध रूप से चयनित ग्रामों को कुपोषण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम में एडीओ पंचायत द्वारा कार्य में समन्वय स्थापित किया जाएगा। कुपोषण मुक्त कराए गए ग्राम की प्रगति रिपोर्ट राज्य पोषण मिशन की वेबसाइट पर अपलोड की जाए।