फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में चयनित खिलाड़ियों को यूथ इंडिया एकेडमी हकीकत नगर में जिला योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुख्य सचिव योगाचार्य सुनील कुमार भीम ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश योग महोत्सव में प्रदेश से 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सरस्वती विहार के आदित्य लांबा ने एक स्वर्ण और दो रजत, एक कांस्य, सिद्धांत पंवार ने तीन स्वर्ण, एक रजत, निशांत पंवार ने एक स्वर्ण, शिव गुप्ता ने एक स्वर्ण, एक रजत, तीन कांस्य, अभिनव जैन ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सहारनपुर जिले की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र, प्रवीण लांबा, राजेश आर्य, बिजेंद्र शास्त्री, समीर सोनकर, अंकित भूटानी, अमित कुमार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें