बंजर धरती करे पुकार, बच्चे कम वृक्ष हजार
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई की ओर से गांव देवला में चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। शिविर के पांचवें दिन रविवार को द सहारनपुर डॉट कॉम के अध्यक्ष सुशांत सिंघल और उपाध्यक्ष नीना ढींगरा ने शिविर में पहुंचकर स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बेहतर करियर बनाने के टिप्स दिए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।रैली में बंजर धरती करे पुकार, बच्चे कम और वृक्ष हजार व भविष्य को सुरक्षित बनाएं आओ नदियों को स्वच्छ बनाएं जैसे नारे लगाए गए। रैली में सागर, विश्वराज, रवि कुमार, प्रशांत, मुर्सलीन, सोबिया, अमरा, नाजिश, राजिस्ता, दीपा, सूरजमुखी आदि शामिल रहीं।