बेहट (सहारनपुर)। युवा जागृति मंच के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर जनपद सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल कराये जाने की मांग की है।
सोमवार को डीएम को भेजे गये शिकायती पत्र में जागृति मंच के नेतृत्व में अली अमजद पीर, प्रदीप सैनी, राशिद, संजू, सुमित सैनी, अजमल, रिहान, शारिक, फूलचंद नेता, अक्षय कुमार आदि ने बताया कि यूपी के अंतिम छोर पर स्थित जनपद सहारनपुर का बेहट क्षेत्र अति पिछड़ा हुआ है। यहां खासकर शिक्षा, चिकित्सा की बेहतर सुविधा नहीं है। इसके अलावा रोजगार की समस्या भी है। इसलिए जनपद सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल किया जाना चाहिए। मंच ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।