फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को सबक सिखाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के परिजनों से पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा की गई बदसलूकी की लोगों ने कड़ी निंदा करते हुए भारत से सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को हम सफर सामाजिक संस्था की बैठक में संस्था के अध्यक्ष साकिब खान व वरुण मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में फांसी की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा की गई बदसलूकी पाकिस्तान की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, डा. वीरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सुलेखचंद शर्मा व परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष रोहित कौशिक ने भी पाकिस्तान की इस करतूत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए जाने तथा कुलभूषण जाधव को भारत लाए की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें