सहारनपुर (सहारनपुर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल ने जारी किए बयान में कहा कि जेल गए संगठन के कई पदाधिकारी रिहा हो चुके हैं। उन्होंने जिला से रिहा होने पर पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम ना किए जाने की अपील की। कहा कि सरकार हमारे पदाधिकारियों को जेल भिजवाकर अपना ही मजाक उड़वा रही है। संस्थापक चंद्रशेखर पर लगाई रासुका का जवाब कानूनी प्रक्रिया से ही दिया जाएगा। जल्द ही संगठन के नेतृत्व में चल रही पाठशालाओं का निरीक्षण कर खामियों को दूर करेंगे। जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि प्रदेश में बहुजन समाज के साथ हो रहे अत्याचार की वह निंदा करते हैं और पीड़ित लोगों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हैं।