फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बनाए मॉडल देखकर दंग रह गए अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बनाए मॉडल देखकर दंग रह गए अतिथि
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। एसपीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक माडल प्रदर्शित किए। बच्चों के बनाए माडल देखकर आगंतुक अतिथि दंग रह गए। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन दिल्ली से आए प्रबंध समिति के आरके सेठी ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं कला विषयों पर माडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि ने सभी माडलों का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से इनके बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंनेे बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अटल प्रयास से ही आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक बन सकते है। प्रधानाचार्य जुगेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र चौधरी, सुशील दत्त, वसीम, अरुणा, इरफान, अनुज गर्ग आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें