फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव जानखेड़ा निवासी ग्रामीण की बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के बाद विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को सीएचसी लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गांव जानखेड़ा निवासी चालीस वर्षीय अरविंद पुत्र अजब सिंह मंगलवार की सुबह गांव नूरखेड़ी से अपने गांव जानखेड़ा लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसकी बाइक विद्युत पोल से जा टकरायी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीण सीएचसी रामपुर मनिहारान लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें