सहारनपुर। पॉलीथिन जब्त अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने कई क्षेत्रों से 20 किलो पॉलीथिन रेहड़ी और फड़ी वाली दुकानों से जब्त की।
नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को भी पॉलीथिन
जब्त करने का अभियान चलाया। कई क्षेत्रों से 20 किलो पॉलीथिन रेहड़ी, फड़ी लगाकर दुकान करने वाले लोगों से जब्त की गई। दुकानदारों को चेतावनी दी कि पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।