फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में डेंगू बुखार से एक युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। डेंगू ने बृहस्पतिवार ने एक युवती की जान ले ली। युवती का नगर के ही एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। नगर में
विज्ञापन

डेंगू से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी सुरेन्द्र की पुत्री मोनिका (19) को तीन दिन पूर्व बुखार आ रहा था। जो एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को एकाएक मोनिका की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोनिका के खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व भी 27 अक्तूबर को शिक्षक नगर निवासी 55 वर्षीय महिला प्रभा होरा की डेंगू से मौत हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं की डेंगू बुखार से मौत होने से लोग दहशत में हैं, क्योंकि अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग तो मुजफ्फरनगर व मेरठ में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगरपालिका नगर में फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करा रही है। चिकित्सक डा. अनुज गोयल व कुलदीप राणा ने साफ व्यवस्था पर ध्यान देने तथा मच्छरों से बचाव करने की अपील की है। उनका कहना है कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें