फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाजपाइयों द्वारा इटली के मिलान नगर में भारतीय छात्रों पर लगातार हो रहे हमलों को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई है। रामबाग रोड स्थित आर्य भवन पर आहूत बैठक में भाजपा नेता डॉ. वीर सिंह भावुक ने भारतीय छात्रों पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जांच कराने और छात्रों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। जिलामंत्री मांगेराम सैनी एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, मन्नू चौधरी, नगर महामंत्री दीपक गर्ग, प्रधान मुनेश चौधरी, खालिद अंसारी, अजय मित्तल, ब्रिजेश सैनी, अर्जुन सैनी, अनिल, राकेश आर्य, संजीव शर्मा, सुदेश प्रभा, मधु आर्या, पारुल सैनी आदि ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें