फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी ले महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दुर्गावाहिनी के स्थापना दिवस के मौके पर श्री गोदेवी मंदिर गऊशाला नुमाइश कैंप में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की महानगर अध्यक्ष डा. नीलू राणा की अध्यक्षता में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका अंजली सैनी ने शस्त्र पूजन कराया। दुर्गा चालीसा का पाठ व भारत माता की आरती की गई। शुभारंभ अंजली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. नीलू राणा, पिंकी गुप्ता, वीणा बजाज द्वारा भारत माता और दुर्गा माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश व धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। रमा सेतिया, ममता चानना, लवली ने प्रांत संयोजिका का माला पहनाकर और तिलकर लगाकर अभिनंदन किया। देश को शक्तिशाली, गोहत्या मुक्त, लव जेहाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया। अंजली सैनी ने कहा कि दुर्गा वाहिनी देश भक्त बहनों को आत्म रक्षा और देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करती है। डा. नीलू राणा ने कहा कि हमें शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी लेना चाहिए। इस दौरान कविता, कृष्णा देवी, संतोष देवी, कमल वर्मा, माया देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें