फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजारी बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/सहारनपुर। सरसावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी द्वारा बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सरसावा थाने की उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। बदमाश बाइक पर सवार थे जिसमें पुलिस चेकिंग में रोकने पर भाग थे। बाइक फिसलने पर बदमाश पैदल ही फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसमें पुलिस की घेराबंदी में यमुना के रेतीले मैदान पर पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया गया कि यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम लापरा निवासी मीरहसन पुत्र अली हसन कुख्यात बदमाश है। शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में इसी वर्ष 31 जनवरी को कोहिनूर सराफ की दुकान में चोरी हो गई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद हो गया था। इस पर यूपी पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक तमंचा, चार कारतूस और दो खोखे भी बरामद हुए। इसके साथ ही बदमाश के पास मिली बाइक भी चोरी की निकली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें