फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी फतेहपुर में 50 बेड का बनाया डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल

विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए बना डेडिकेटेड अस्पताल में रखे बेड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीएचसी फतेहपुर में बनाया 50 बेड का डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल
विज्ञापन

सहारनपुर। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए फतेहपुर सीएचसी पर 50 बेड का डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है। इसमें केवल डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में चिकित्सक व स्टॉफ नियुक्त कर दिया है।
डेंगू के मरीजों की संख्या में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार कर 124 पर पहुंच गया है। विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए जिला अस्पताल में 51 बेड और सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड का वार्ड बनाया गया है। अब डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए कोविड की तर्ज पर अलग से अस्पताल बनाया गया है। फतेहपुुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एल-2 श्रेणी के कोविड अस्पताल को डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया है। यहां 50 बेड उपलब्ध है। खास बात यह है कि सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। फतेहपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार को डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा एक फिजिशियन और एक टीम गठित कर दी है, जो अस्पताल में डेंगू मरीजों को देखेगी। शिफ्ट वार विशेषज्ञ और स्टाफ ड्यटी करेंगे, ताकि मरीज आने पर उसे समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

-ओपीडी में प्रतिदिन बुखार के 300 से 400 मरीज
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें 300 से 400 ऐसे मरीज हैं, जो बुखार पीड़ित हैं। यहां तैनात डॉक्टर मरीजों की जांच कर इलाज करते हैं।
-अस्पताल को टेली मेडिसिन से जोड़ा
फतेहपुर सीएचसी में बनाए गए डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टेली मेडिसिन से जोड़ दिया गया है, ताकि चिकित्सकों को डेंगू मरीजों का इलाज करने में कोई दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन

हमने फतेहपुर सीएचसी में 50 बेड का डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल बना दिया है। नोडल अधिकारी के साथ फिजिशियन और टीम बना दी है। अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में टेली मेडिसिन के लिए जोड़ा गया है।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सहारनपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें