फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरसावा रेलवे स्टेशन पर तीन दिन रुकेंगी 47 ट्रेनें

Sat, 24 Feb 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मेजर सेंटर पर नौ व दस मार्च को सत्संग होगा। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने सरसावा स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेल सहित 47 ट्रेनों का ठहराव किया है। इन ट्रेनों का सरसावा में ठहराव आठ, नौ और 10 मार्च के लिए रहेगा। रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रुकेगी

सत्संग को ध्यान में रखते हुए 47 ट्रेनों को तीन दिन के लिए सरसावा स्टेशन पर एक मिनट के लिए रोका जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगड़ एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी हेमकुंड एक्सप्रेस, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्स्प्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें