नकुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर डाॅ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 47 शिकायतें आईं, जिनमें से राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
शनिवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर डाॅ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी भूमि व रास्तों पर हुए अतिक्रमण को अविलंब हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादी की शिकायत का संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समय से निस्तारण करें।
एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने हल्का लेखपाल को तहसील क्षेत्र के खेड़ा अफगान में रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने को निर्देशित किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, राजेश अटवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।