सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास भवन का औचक निरीक्षण। इस दौरान अलग-अलग कार्यालयों के 46 कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोका है।
सीडीओ के निरीक्षण से विकास भवन में हड़कंप मचा गया। बृहस्पतिवार की सुबह मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास भवन के सभी कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तो 46 कर्मचारी व कुछ अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास विभाग कार्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ललिता कौर, दिव्यांगजन कल्याण सशक्तिकरण कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से कनिष्ठ सहायक अजमल शाह, कंप्यूटर ऑपरेटर गालिब हसन, अमित कुमार, सचिन कुमार, मत्सय कार्यालय में पूूनम श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक सुनीता, जिला समाज कल्याण विभाग से समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार, सहायक लेखाकार अभिषेक शर्मा, विनय कुमार, अमित कुमार, जावेद, आस मोहम्मद, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय अधिशासी अभियंता विजय दुबे, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित्रा, पशुपालन विभाग से वरिष्ठ सहायक सुधीर सिंह, शिव कुमार, बिजेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार, सुदेश देवी, जिला पंचायतराज विभाग में कनिष्ठ सहायक मंजू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में विजय प्रकाश शर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, मुुकेेश कुमार वरिष्ठ सहायक, धर्मेंद्र कुमार, पिंकी सैनी, कनिष्ठ सहायक नेहा शर्मा, कुलदीप यादव कनिष्ठ सहायक, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में सुजीत कुमार लेखाकार, दलगंजन सिंह डीएमएस, अनुज कुमार डीएमएस, सागर कुमार लेखा सहायक, हिमांशु त्यागी कनिष्ठ सहायक, गीता राय बीएमएल, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में लाल सिंह, विपुल शर्मा कनिष्ठ सहायक, विपिन कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में साजिद अली खान प्रधान सहायक, गौरव ठाकुर प्रधान सहायक, दिनेश कुमार वरिष्ठ सहायक, देशराज, मुकेश कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में राहत अली सहित 46 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।