फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड धारक को विद्युत निगम ने भेजा डेढ़ लाख का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुड़े गांव चकखीदरपुर में विद्युत निगम ने एक बीपीएल कार्ड धारक उपभोक्ता का एक लाख 54 हजार 347 रुपये का बिल जारी कर दिया। बिल मिलने के बाद से पीड़ित उपभोक्ता प्रतिदिन विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। कोतवाली बेहट के गांव चकखीदरपुर निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि उसने 18 दिसम्बर 2016 को सलेमपुर गदा बिजलीघर से अपना घरेलू बत्ती बीपीएल विद्युत कनेक्शन कराया था। गत माह मीटर की रीडिंग कर जब उसे विभागीय कर्मियों ने बिल दिया तो बिल देखकर उसके होश खराब हो गये। यह बिल एक लाख 54 हजार 347 रुपये का था। पीड़ित रामपाल सिंह ने बताया कि बिल को सही कराने को लेकर वह पिछले काफी दिनों से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी उसे प्रतिदिन बिल सही कराने की बात कहकर टाल देते हैं। पीड़ित ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बिल को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें