नानौता (सहारनपुर)। विवाहिता को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब विवाहिता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना पुलिस को कर दी। इसके बाद थाना पुलिस युवक को थाने ले आई। नानौता क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की कुछ दिन पूर्व शादी दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जाता है विवाहिता की फेसबुक पर उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कमेंट कर दिए गए। इस बात को लेकर विवाहिता के परिजनों द्वारा आपत्ति उठाते हुए इस मामले की मौखिक शिकायत नानौता थाने में बताई गई। इसके बाद थाना पुलिस उक्त युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां इस मामले को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी थी।