किसानों को पेंशन देने की मांग
सहारनपुर। फंदपुरी में आयोजित बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन देने की मांग की। शनिवार को हुई बैठक में युवा किसान नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि दूसरे का पेट भरने वाले किसान आज भी उपेक्षा का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते खेती करना घाटे का सौदा बन गया है। यही कारण है कि किसानों पर हर वर्ष कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की व्यवस्था है। इसी प्रकार किसानों को भी पेंशन दी जानी चाहिए। इस दौरान रामधन सिंह, राजकुमार प्रधान, धनपाल सिंह, जब्बार अहमद, जीशान अहमद, शिवम रावल, हर्ष वर्धन बिजनाखेडी, संजय, रोहित आदि मौजूद रहे। ब्यूरो