सहारनपुर। श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांचवें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। लिंक रोड रोड से धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने छोटे रथ पर सवार श्री बालाजी महाराज के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। मंगलनगर, रंजीतनगर, बेरीबाग, सुक्खुपुरा होते हुए ज्वाला नगर में प्रभातफेरी ने विश्राम किया। मार्ग में जौनी विज, अशोक शर्मा, भावना, इंद्र अरोड़ा, पंडित अनिल कौदंड, पंडित अरुण शर्मा ने पुुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। देविका, राजेंद्र तोमर, धनंजय, विवेक ओझा ने आज मंगलवार है, महावीर का वार है, सच्चे मन से जो भी गाए उसका बेड़ा पार है, यह उत्सव है बजरंग बली का, लाल लंगोटे वाले का भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्रातकाल हमारा मन और मस्तिष्क नकारात्मक ऊर्जा से खाली रहता है। इस समय प्रभु नाम का स्मरण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान मनोज चुग, प्रदीप पांचाल, बलबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, सतीश शर्मा, राज कपूर, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजकुमार मित्तल, अनिल सैनी, तपेश्वर दत्त मौजूद रहे।