फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर घर जा कर बताया शिक्षा का महत्व
विज्ञापन

बेहट। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने गांव चुहड़पुर कलां में साक्षरता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने घर-घर घूमकर शिक्षा का महत्व बताया और बेटा-बेटी को समान रूप से शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने साक्षरता अभियान चलाया। स्वयं सेवियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षित होने के लाभ बताएं और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद, पूर्व प्रधान शीशपाल आदि ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की सराहना की। शिविर में पर किरण सैनी, निधि, आदित्य, फैसल, शिवम, स्वाति, अमन, आस्था, रूबीना, रिया कश्यप आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें