फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सर्व समाज समिति का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सर्व समाज कल्याण समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एक 13 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बुधवार को सर्व समाज कल्याण समिति के बैनर तले क्षेत्रीय लोग समिति के जिलाध्यक्ष टेकचंद कपिल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टेकचंद कपिल ने कहा कि गरीबों एवं मजदूरों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस बीच प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे तहसीलदार को एक 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाली महिला एवं पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन देने, पात्र व्यक्तियों के आवास बनाने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने, दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने, रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा गरीब कन्याओं की शादी में 50 हजार रुपये अनुदान देने, मजदूरों के राशन कार्ड बनाने, स्कूलों में महिला रसोईयों का मानदेय 3 हजार करने सहित महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मेहरबान, विकास गौतम, भरत सिंह, ताहिर, सोमपाल सिंह, रिचा देवी, नीलम देवी, ओमवती, इसरार, अमित, रफल सिंह कश्यप, जुगल सिंह, नवीन कुमार, मिथुन, रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें