फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर महासम्मेलन की तैयारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर महासम्मेलन की तैयारी में जुटे
विज्ञापन

सहारनपुर। दिसंबर माह में होने वाले गुर्जर महासम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी ने बताया कि 16 दिसंबर को सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य गुर्जर समाज को एकजुट करना और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गांव मिरगपुर स्थित बाबा फकीरदास के मंदिर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। पूर्व प्रमुख मुकेश चौधरी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। यह गुर्जर सम्मेलन एकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके बाद देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव परोली तथा ऊंचा गांव में भी बैठकें की गईं। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी कर्ण सिंह, पप्पू प्रधान, चौधरी राजकुमार प्रधान, प्रदीप फौजी, चौधरी सुनहरा सिंह, चौधरी रफल सिंह, चौधरी संसार सिंह, चौधरी परमिंद्र, चौधरी शिवकुमार प्रधान, चौधरी महावीर, दलबीर सिंह, राजीव उर्फ गटी, विनोद प्रधान, आजाद प्रधान, अरुण प्रधान, अंकुर जैनपुर, अतुल नंदी और ऋषिपाल आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें