पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश
सहारनपुर। श्याम नगर स्थित शांति विद्यापीठ संस्थान में छात्रों ने पौधरोपण किया। डायरेक्टर विशाल श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए। नीतू मित्तल ने पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। इसमें स्वाति, मधु, आकाश, आर्यन, प्रतिभा, विवेक, गौरव, राहुल, हिमानी मौजूद रहे। ब्यूरो