कबड्डी की सीनियर, सब जूनियर टीम चयनित
देवबंद। एचएवी इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सीनियर और सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान और बेहट तहसील की टीमों ने भाग लिया। इनमें जिलास्तर की टीम का चयन किया गया। सीनियर बालिका वर्ग की टीम में पुनीत, सुधांशु, मोंटी, अर्जुन, वरूण, रितिक, देव, रूबल, अभिषेक, आकाश, विशू, मनीष का जिलास्तर पर चयन हुआ। इसी तरह सब जूनियर बालक वर्ग की टीम में अनुभव, अभिषेक, अर्जुन, आर्यन, निखिल, सन्नी, निशांत, कुणाल, रामवीर, हिमांशु, विकास पंवार, मयंक की चयन हुआ है। इस मौके पर प्रवीन चौधरी, राजकुमार, विक्रम सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।