शतचंडी पाठ एवं नव कुंडीय महायज्ञ में डाली आहुतियां
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव संभालकी गुर्जर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी एवं नव कुंडीय महायज्ञ के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञाचार्य पंडित मनीष पाठक के निर्देशन और कर्मकांडी पंडित अंकित शास्त्री द्वारा वेदमंत्रों से कराए जा रहे यज्ञ में नौ हवन कुंडों में श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां डाली जा रही है। सोमवार को नाथीराम सैनी, डा विनोद मित्तल, सुशील मित्तल, रणजीत सिंह यादव, राजपाल यादव, शुभम सैनी, रामनरेश यादव और बिशंभर यादव सपत्नी यज्ञमान रहे। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दुपहर दो बजे तक चलने वाले इस यज्ञ का समापन 24 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा।