फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। शुक्रवार को विद्युत निगम द्वारा नगर में छपेमारी कर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। छापेमारी से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तो अपने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले। 38 लोगों के खिलाफ कोतवाली में विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार सुबह विद्युत निगम की टीम ने अलग-अलग छह टीमें बनाकर एक साथ नगर में छापेमारी की गई। विद्युत निगम की टीम द्वारा सुबह पांच बजे अचानक की गई छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया। 38 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जेई विजिलेंस सुशील कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, एसआई नवीन कुमार, जेई विजिलेंस सुशील कुमार, एसडीओ गंगोह पुष्पेंद्र सिंह, एसडीओ नकुड़ सचिन कुमार, जेई राम कुमार, जेई राजू यादव, जेई सूर्यभान, जेई सुनील कुमार, जेई प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सतीश सैनी, रविन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें