फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से पुल और दो सड़कों के निर्माण की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना खादर कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इलाके में एक पुल तथा दो सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चिलकाना के पास गांव धौलाहेड़ी में मसखरा नदी का पुल कमजोर होने के कारण वर्ष 2007 में लोक निर्माण विभाग तथा सेतु निगम ने यातायात के लिए बन्द करा दिया था। उस समय विभाग ने पुराने पुल के पास लोहे के अस्थाई पुल का निर्माण करा दिया था। इस लोहे के पुल से ही अब तक यातायात चल रहा है। लोहे का पुल पिछले 11 वर्षों में कई बार टूट चुका है। 11 वर्ष बीतने के बाद भी लोहे के अस्थाई पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण नहीं हो सका है। पुल के निर्माण के लिए स्थानीय जनता अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुकी है, लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका है। गांव टोडरपुर भूकड़ी जाने के लिए अंबेडकर ग्राम विकास योजना के अंतर्गत मंडी परिषद द्वारा 2008-2009 में गांव पंचकुआं से टोडरपुर तक सड़क का निर्माण कराया गया था। पिछले 10 साल पहले बनी सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गांव धौलाहेड़ी के पास से चिलकाना-शाहजहांपुर मार्ग को जोड़ने के लिए बना लिंक मार्ग बहुत संकरा है। इस मार्ग से एक वाहन ही चल सकता है। चिलकाना-शाहजहांपुर मार्ग से गंदेवड़ की तरफ जाने के लिए इस मार्ग का चौड़ीकरण बहुत जरूरी है। यह लिंक मार्ग कांवड़ के समय तथा अन्य वैकल्पिक समय में बहुत उपयोगी साबित होता है। इस मार्ग की चौड़ाई टू-लेन के हिसाब से की जानी चाहिए। समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार, सचिव सुमेर चन्द कपिल सहित बालेश सैनी प्रधान बरथाकायस्थ, चौधरी निर्दोष प्रधान आल्हणपुर, विनोद सैनी प्रधान धौलाहेड़ी, चौधरी संजय सिंह प्रधान टोडरपुर, प्रवीन कुमार प्रधान पंचकुआं, शो सिंह प्रधान रघुनाथपुर, संजय कुमार प्रधान गाजदीनपुर, जनक सिंह पूर्व प्रधान, चौधरी मारुफ, रमेष चन्द, देवी सिंह, मांगेराम आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुल एवं दो सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें