शांति समिति की बैठक में नशा और सट्टा मुक्त गांव बनाने का संकल्प
गागलहेड़ी। कैलाशपुर में शांति समिति की बैठक में नशा, सट्टा मुक्त ग्राम बनाने के साथ ही इन व्यसनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने कि अपील की गई।
बैठक में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कैलाशपुर गांव नशा और सट्टा करने के लिए काफी बदनाम है लेकिन गांव वालों के सहयोग के चलते अब काफी हद तक इस पर काबू पाया जा चुका है। हालांकि गाव और पुलिस को अभी इस पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगानी है जो केवल गांव वालों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। एसओ ने कहा कि यदि गांव में कोई नशा और सट्टे का काम करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खुर्रम, मुकर्रम, शादाब, रिजवान, ेनुज, दीपक, मिंटु शर्मा, बाल्ली प्रधान, असलम, सगीर अहमद और अर्जुन आदि मौजूद रहे।