फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेले में बच्चों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई बचाव समिति और श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी द्वारा बाड़ा बाबा लालदास घाट पर बैसाखी मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

नगर के तत्वावधान में आयोजित मेले का उद्घाटन मेयर संजीव वालिया ने किया। इससे पूर्व उन्होंने गंगा घाट पर पूजन किया। घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हरिद्वार से विशेष रुप से गंगा जल मंगवाया गया। पांवधोई बचाव समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी पीके पांडेय तथा एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों को बैसाखी का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ रखने में सहायक होते हैं। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि यह मेला सदैव से सांप्रदायिक एकता और सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि पांवधोई को उसकी पवित्रता और उसका प्राचीन स्वरूप जन सहभागिता के बिना नहीं लौटाया जा सकता। नदी की सफाई और उसके सुधार का कार्य जन सहभागिता से जल्दी ही शुरू कराया जाएगा। इससे पूर्व मेले के संयोजक डा. विरेंद्र आजम ने बाबालाल दास की साधना और गंगा की पवित्र धारा की कथा से अवगत कराते हुए कहा कि यह मेला सहारनपुर की गंगा-जमुनी संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों डा. एस के उपाध्याय, डा. पीके शर्मा, कुलभूषण जैन, योगेश गोयल, अल्पना तलवार, वीना बजाज, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, ज्योति, श्रीरामलीला कमेटी के मंत्री माई दयाल, दीपक गुप्ता ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। मदरलैंड पब्लिक स्कूल रामपुर मनिहारान और जेवी जैन एकेडमी सहारनपुर के अलावा अनेक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता, सुनहरा कल, शिवम सेवा सदन और अन्नपूर्णा फूड्स सहित अनेक स्टाल लगाए गए। राजीव उपाध्याय, सुधीर जैन, सर्वेश मित्तल, रघुनाथ प्रसाद बंसल, जगदानंद शर्मा, पूर्व प्रधान संजय सैनी, सत्यम सैनी भूर्यान, मदनलाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें