सहारनपुर। गढ़ीमलूक नंबर एक में पूर्व उप प्रधानमंत्री और दलितों मसीहा बाबू जगजीवन राम का 110वां जन्मदिवस मनाया गया। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया गया। डा. अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के सदस्य नफे सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने हमेशा दलितों, शोषितों, पिछड़ों एवं असहाय लोगों की लड़ाई लड़ी है। बाबू जगजीवन राम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज तरक्की कर सकता है। मुकेश कुमार, सुभाष सैनी, वाजिद अली, रविंद्र कुलवंशी, जितेंद्र मौजूद रहे।