हास्य व्यंग सुनाकर कर किया लोटपोट
सहारनपुर। सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन की ओर से अंबाला रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में हास्य प्रस्तुतियों से सब लोटपोट हो गए।
समाजसेवी भारत कर्णवाल, पार्षद गौरव चौधरी, राजीव ठाकुर ने मां सरस्वति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षिका पिंकी शर्मा ने हास्य प्रस्तुतियों से सभी को हंसाने के लिए मजबूर कर दिय। रंगकर्मी राम किशन भारती और अब्दुल्ला ने कंजूस मक्खीचूस पर व्यंग प्रस्तुत कर सभी को खूब हंसाया। सतीश शाह, रमेंश चंद्र छबीला, राकेश वत्स, महेश नारंग, यश मैनी, पूनम बाली, हरीश भटेजा, वेद अरोड़ा, रम्मी धवन, रमन चावला, धर्मपाल खुराना, नीरज कामरा, हरीश अरोड़ा, अमित ठकराल, राजीव गुप्ता, राजकुमार धींगड़ा, सौरभ जैन, आलोक गुप्ता, विनय बख्शी, विनोद मिगलानी, सन्नी भाटिया, चंडी प्रसाद, वेद प्रकाश पोपली, सुरेंद्र सचदेवा आदि मौजूद रहे।