सहारनपुर। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने और सवर्ण आयोग के गठन आदि मांगों को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में सर्व ब्राह्मण महासभा ने कहा कि आरक्षण केवल एक बार ही दिया जाए। उन्होंने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था आर्थिक आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शांडिल्य, अंकित शर्मा, अमित शर्मा, अमित वत्स, आधार भारद्वाज, अभिमन्यु राणा आदि ने विचार रखे। दीपक वत्स, सुरेश कपिल, मांगेराम, दीपक भारद्वाज, अंकित त्यागी, अनिल शर्मा, शानू शर्मा, अंकित शर्मा, सुशील शर्मा, धनंजय शर्मा, डॉ. श्रीकांत शर्मा, डॉ. अवनीश शर्मा, विपुल शर्मा, दुर्गा प्रसाद, भरत शर्मा, वैभव पंडित, डॉ. अरुण, रमेश शर्मा, विनीत शर्मा, विकास शर्मा आदि रहे।