फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढौली कदीम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। साधन सहकारी समिति साढ़ौली कदीम में नाम वापसी के बाद चार सीटों पर दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस समिति में पांच सीटों पर निर्विरोध जीतने वालों में साढ़ौली भूड़ की दो सीट पर अंकुर व सुमन, हथौली की दो सीट पर मनोज कुमार व सलोचना, अमादपुर की एक सीट पर अफसाना शामिल है। अमादपुर की एक, घघरौली की एक व साढ़ौली कदीम की दो सीटों पर कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। साधन सहकारी समिति कांसेपुर के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि समिति की आठ सीटों पर निर्विरोध जीतने वालों में कांसेपुर की दो सीट पर शेरजंग व राजपाल, तिड़फुआ की दो सीट पर असरा व फरजाना, नुनयारी की दो सीट पर वेदपाल व मांगेराम, बहरामपुर में जगवीर सिंह व शेखपुरा में कंवर सिंह शामिल है। मात्र एक जोधेबांस की सीट पर रामवति व रिंको के बीच चुनाव होना है। साधन सहकारी समिति हरिपुर के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप काम्बोज ने बताया कि समिति की पांच सीटों पर निर्विरोध जीतने वालों में रूहालका के कुर्बान, रूहालकी के कर्मसिंह, चाटकी की शकीला, रोगला हथौली के लियाकत, हरिपुर की बबीता शामिल है। समिति के गांव दबकौरा व टोडरपुर की दो-दो सीट पर चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। साधन सहकारी समिति लोदीपुर के निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 6 सीटों पर निर्विरोध जीतने वालों में चकखीदरपुर की रेखा रानी, रसूलपंर के दिनेश, ईशाकपुर चैंची की दो सीट पर चौ. सुरेंद्र सिंह व आलिम, मरवा के दिनेश कुमार, सुल्तानपुर माली की रशीला शामिल है। समिति की रसूलपुर, लोदीपुर व सलेमपुर तीन सीटों पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। साधन सहकारी समिति असलमपुर बरथा के निर्वाचन अधिकारी भवरसिंह ने बताया कि समिति की दो सीट पर निर्विरोध जीतने वालों में असलमपुर बरथा के नरेंद्र कुमार व सेठपाल शामिल है। शेष सीटों पर 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नानौली की दो सीट पर छह प्रत्याशी, लतीफपुर भूड़ की दो सीट पर चार प्रत्याशी, धौलरा, कस्बागढ़ व नगली भूड़ की एक-एक सीट पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें