हिंदी सुबोध परीक्षा में डीएवी के छात्र चमके
सहारनपुर। हिंदी विकास संस्थान सहारनपुर की ओर से 24 दिसंबर 2017 को कराई गई हिंदी सुबोध परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के दसवीं के छात्र वंश मान ने सहारनपुर मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दस की ही वंशिका ने पांचवां स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के रुद्र प्रताप ने पांचवां स्थान पाया। परीक्षा का आयोजन शिक्षिका अनुपमा शर्मा के निर्देशन में किया गया था। प्रधानाचार्य एके मोहन ने स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे अपनी क्षमता का पता चलता है।