भाकियू की बैठक अब 23 को होगी
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन की 22 जनवरी को होने वाली मासिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक 23 जनवरी को होगी। शनिवार को भाकियू के महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर ने बताया कि 22 जनवरी को सरकारी अवकाश होने के चलते मासिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक में 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मासिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी करें।