फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन के मजबूत किले हैं मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मदरसा दारुल उलूम असगरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौलाना मसेद नदवी ने कहा कि मदरसे दीन के मजबूत किले हैं, जहां से बच्चे अपने भविष्य की शुरूआत करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रारंभिक पाठशाला मां की गोद होती है। हम सबको चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाएं। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम होना भी बहुत जरूरी है। कारी उस्मान हसान ने कहा कि कौम के मासूम बच्चे आने वाले समय की अमानत है। अपनी नई पीढ़ी को गलत रास्ते से बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर हजरत मौलाना मसूद ने देश की तरक्की के लिए दुआ कराई। इस दौरान कारी महबूब, सूफी इरफान, हाफिज निसार, नसीम आजाद, मौलाना हकीम समरयाब, अम्मार हसन बाबरी आदि को आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें