रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जानखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक हई। इसमें ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह, सचिव आकाश कुमार, पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह के अलावा खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी विवेक कुमार, कीरतपाल, जितेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्ड धारकों ने गांव के ही सुनील कुमार के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस पर दुकान का आवंटन उनके नाम कर दिया। इस मौके पर मनोज कुमार, अनील कुमार, कुशलपाल, मिंटू ठेकेदार, ब्रजेश कुमार, अनंगपाल, अशोक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।