सहारनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मिर्जा जुल्फिक्कार मुईजी ने पीएनबी के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर गांव मिर्जापुर पोल में बैंक की शाखा खोले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ एसबीआई की शाखा है। गांव की आबादी अधिक है। गांव में कई स्कूल, मदरसे, आईटीआई, डाकखाना हैं। एक ही बैंक की शाखा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव में पीएनबी की शाखा खोले जाने की मांग की।