मतदान की तैयारी पूरी
चिलकाना। बुधवार को होने वाले नगर पंचायत सुलतानपुर चिलकाना में चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सभी छह: मतदान स्थलों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। प्राथमिक पाठशाला नंबर एक चिलकाना को अति संवेदनशील और अन्य मतदान स्थलों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नगर में छह: मतदान स्थल बनाये गए हैं। इसमें 13 बूथ बनाये गये हैं। जहां पर प्रात: से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।