लोगों को मतदान का महत्व समझाया
देवबंद। इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड दल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्काउट शिक्षक जाहिद अख्तर के नेतृत्व में छात्रों ने नगर की प्रत्येक गली व सड़क से गुजरकर 29 नवंबर को पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को मतदान का महत्व भी समझाया। इससे पूर्व रैली को प्रधानाचार्य शमीम मुर्तजा फारूकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जहीरुद्दीन, संजय शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।