फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पेंशनर्स का संशोधित पीपीओ जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पेंशनर्स का संशोधित पीपीओ जारी करने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज की बैठक में संशोधित पीपीओ जारी नहीं करने पर रोष जताया तथा शीघ्र संशोधित पीपीओ जारी किए जाने की मांग की है।
बैठक में महामंत्री आरसी शर्मा ने कहा कि सरकार के कार्मिक विभाग ने पीपीओ संशोधित करने की तारीख 31 मार्च 2018 निर्धारित की है, लेकिन अंबाला मंडल द्वारा अभी तक एक भी संशोधित पीपीओ जारी नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र ही संशोधित पीपीओ जारी किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष एनएस चौहान ने कहा कि रेलवे पेंशनर्स समाज का वार्षिक अधिवेशन 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के चुनाव में सभी से राष्ट्रहित, समाजहित एवं नगरहित के लिए निश्चित रूप से मतदान किए जाने की अपील की। इस मौके पर आरके धींगड़ा, पुरुषोत्तम लाल, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, अजीत सिंह, श्रीकृष्ण आर्य, जेपी सेठी, विजय लक्ष्मी, एमएस भारद्वाज, आरके आनंद, पीके अग्रवाल, बलदेव राज, जयमल सिंह, नथुनी राम, राम प्रकाश, संध्या रानी, उमा सेन गुप्ता, ज्योति, सुभाष मनचंदा, जेएल अरोरा, सेवाराम, मोहम्मद फारुकी, अजय, एसके भारद्वाज, अशोक चावला, बलराज कुमार, बलजीत जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें